फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे पुलिस ने मालिक को लौटाया पर्स

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन ऊना के पास मिले पर्स को मालिक को सौंपते रेलवे पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। रेलवे स्टेशन ऊना के पास गिरे एक पर्स को ड्यूटी में तैनात रेलवे पुलिस कर्मियों ने मालिक तक पहुंचाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है। सोमवार को हेड कांस्टेबल महेंद्र पाल सिंह, आरक्षी हरि दास सिंह, आरक्षी रमन शर्मा को ऊना रेलवे स्टेशन के पास एक पर्स मिला।
विज्ञापन

जिसमें 3,500 रुपये नकदी, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और ब्लैंक चेक प्राप्त हुए। जांच पड़ताल करने पर यह पर्स, रकम और अन्य कागजात विजय कुमार, पुत्र बलदेव सिंह गांव अंजनोली तहसील और जिला ऊना के पाए गए। विजय कुमार को राजकीय रेलवे पुलिस चौकी ऊना बुलाया गया और पर्स, रकम एवं अन्य कागजात सौंपे गए। वहीं, विजय कुमार ने रेलवे पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि पर्स खोने के कारण वह चिंता में थे, क्योंकि इसमें उनके महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें