फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: रागी जत्थों ने गुरुबाणी, कीर्तन से संगत को किया निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। ट्रक यूनियन नंगल की तरफ से नव वर्ष और साहिबजादों की याद में श्री अखंड साहिब का पाठ करवाया गया। रागी जत्थों की ओर से गुरुबाणी कीर्तन कर संगत को भक्तिरस में डुबकी लगवाई गई। इस दौरान चायपान के अलावा भंडारे की भी व्यवस्था की गई। पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस के पिता सोहन सिंह बैंस, माता बलविंद्र कौर, गुरु रविदास आयुर्वेद विवि के चेयरमैन डाॅ. संजीव गौतम भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। ट्रक यूनियन के अध्यक्ष रोहित कालिया ने कहा कि आज यहां साहिबजादों और माता गुजरी की शहादत को याद किया। वहीं, ट्रक यूनियन और क्षेत्र की औद्योगिक इकाइयों की तरक्की की कामना भी की गई। कहा कि नव वर्ष सभी के लिए खुशियां लेकर आए और ट्रक यूनियन और अधिक तरक्की करे। इस मौके पर यूनियन की ओर से प्राइमो केमिकल्स लिमिटेड (पीसीएल) के जीएम वर्कर्स अजय शर्मा, डीजीएम दवेंद्र सिंह सैनी, तरुण डोगरा, दवेंद्र सिंह, गुरविंद्र सिंह संधू, एनएफएल बैगिंग प्लांट के प्रभारी अश्वनी कुमार शर्मा, करनैल सिंह, यशपाल, दवेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें