फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राधे मां ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में टेका माथा, हवन कर लिया आशीर्वाद

Wed, 25 Mar 2026 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। राधे मां ने मां मंगलवार को मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचकर माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की। उनके मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में राधे मां ने वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार हवन में आहुति डाली और देश-दुनिया की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। इस दौरान पुजारी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना और हवन की विधि संपन्न करवाई। राधे मां ने कहा कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में आकर उन्हें हमेशा आध्यात्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि माता रानी अपने भक्तों की सच्ची श्रद्धा से की गई प्रार्थनाओं को अवश्य स्वीकार करती हैं। इस अवसर पर मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी माता रानी के जयकारे लगाए और दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें