फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गांधी जयंती पर 82 मेधावी छात्रों को सम्मानित करवाएंगे रछपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। अरलु के शिव हनुमान साईं शक्तिपीठ मंदिर परिसर में 2 अक्तूबर गांधी जयंती पर जीआरसी कंपनी दिल्ली के मैनेजिंग डायरेक्टर रछपाल सिंह राणा की ओर से वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अलग-अलग स्कूलों के लगभग 82 मेधावी विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाएगा। रछपाल सिंह राणा और उनकी पत्नी बिमल राणा स्वर्गीय पिता बाबू राम की याद में पिछले तीन वर्षों से यह समारोह आयोजित कर रहे हैं। इस वर्ष भी समारोह में होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनके अभिभावकों और स्थानीय लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया जाएगा। समारोह में जिलाधीश जतिन लाल मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें