सही जवाब देने वाले छात्रों को मिला नकद इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुठेड़ा खैरला लोअर में मंगलवार को क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कर्णवीर सिंह ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। क्विज प्रतियोगिता में बच्चों से पाठ्यक्रम, विश्व, भारत और हिमाचल प्रदेश सामान्य ज्ञान से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे गए। इनके बच्चों ने उत्तर दिए और प्रत्येक प्रश्न के उत्तर पर इनाम दिया गया। बच्चों के अभिभावकों ने पाठशाला में आकर बच्चों का हौसला बढ़ाया और अपनी खुशी व्यक्त की। जगदेव सिंह जग्गी ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग पंद्रह हजार रुपये के इनाम बच्चों को दिए गए तथा उन्होंने बताया कि हमने पाठशाला के वार्षिक गतिविधि कैलेंडर का अनुसरण करते हुए शैक्षणिक सत्र 2024-25 में तीसरी बार क्विज प्रतियोगिता करवाई है और इस बार के शैक्षणिक भ्रमण को मार्च के अंतिम सप्ताह में करवाया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय मुख्य शिक्षक कुठियाड़ी रमेश कुमार, मुख्य अध्यापक राजकीय उच्च पाठशाला कुठेड़ा खैरला लोअर, अजय कुमार धीमान तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला कुठेड़ा ख़ैरला लोअर के मुख्य शिक्षक जगदेव सिंह जग्गी, शिक्षक अशोक कुमार, सुखविंद्र सिंह, रजनी, शिखा देवी, पंचायत प्रधान शिखा देवी तथा सदस्य अंजना कुमारी, वंदना कुमारी, ज्योति,अंजना देवी, अभिभावक रीनू बेगम, रानी देवी आदि मौजूद रहे। संवाद