फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलोह बैरी में दो गुट भिड़े, चले लाठी-डंडे व रॉड

विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। क्षेत्र के सलोह बैरी में दो गुटों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में हुए झगड़े में लाठियां, डंडे एवं रॉड से एक दूसरे पर हमला किया गया। मामले से जुड़े दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घर की बेटियों से छेड़खानी के आरोप जड़े हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सलोह बैरी में जमीन विवाद के चलते दो परिवार आपस में भिड़ गए। इसके बाद दोनों परिवारों की तरफ से स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायतें दर्ज करवाते हुए मारपीट के साथ छेड़खानी के भी आरोप लगाए।
पहले पक्ष से एक युवती ने आरोप लगाया कि वह और उसके पिता गोशाला में काम कर रहे थे। बुधवार शाम 06.30 बजे के आसपास उसके चाचा को पड़ोसी ने थप्पड़ मारे। उन्हें छुड़वाने के लिए गए तो आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने अपने परिवार के अन्य सदस्य को बुलाकर लोहे की रॉड से उसकी टांग पर हमला कर दिया। उसके साथ छेड़छाड़ भी की। दूसरे पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाकर आरोप लगाया कि विरोधी पक्ष ने उन पर मुक्कों, डंडे लाठियों से हमला किया। इससे वह घायल हो गए। साथ ही उनकी बेटी के साथ झगड़े के दौरान आरोपियों ने अश्लील हरकतें एवं छेड़खानी की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रवीण धीमान ने बताया कि सलोह बैरी में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें