फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना में बनेगा एक मॉडल सोलर गांव : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बनेगी वरदान
विज्ञापन

दो हजार आबादी वाले गांव का किया जाएगा चयन
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला ऊना का एक गांव मॉडल सोलर गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। गांव में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और बिजली की जरूरतों को स्वच्छ ऊर्जा से पूरा करने के लिए एक करोड़ रुपये की राशि का प्रावधान किया गया है। जिला स्तर पर योजना के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए गठित समन्वय समिति (डीएलसीसी) के अध्यक्ष एवं उपायुक्त जतिन लाल ने यह जानकारी साझा की है। उपायुक्त ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत चयनित गांव को सौर ऊर्जा पर आधारित एक आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को सस्ती और स्वच्छ बिजली प्रदान करना है। साथ ही, गांव में उत्पन्न अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर आर्थिक लाभ प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा। योजना के तहत जिले में 2 हजार की आबादी वाले गांवों में से एक गांव का चयन करने की शर्त है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले में ऐसे 32 गांव हैं। जिनकी जनसंख्या 2000 से अधिक है। ऐसे में योजना को व्यापक बनाने के लिए इसमें ग्राम पंचायतों को शामिल करने का उच्च स्तर पर आग्रह किया गया है। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मॉडल सौर गांव में सामुदायिक सौर संयंत्र, रूफटॉप सोलर प्लांट, सोलर पंपिंग सिस्टम, घरों में सोलर लाइट्स और गांव में स्ट्रीट लाइट्स लगाने जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। सोमवार शाम हुई बैठक में योजना की प्रगति और जिले में इसके कार्यान्वयन की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें