हास्य कलाकार करमजीत अनमोल पुजारी भूषण कालिया के साथ चिंतपूर्णी मंदिर माथा टेकने के दौरान । संव
भरवाईं (ऊना)। पंजाबी हास्य कलाकार व गायक करमजीत अनमोल ने हिमाचल प्रदेश स्थित पवित्र श्री चिंतपूर्णी मंदिर में माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी भूषण कालिया द्वारा विधिवत रूप से पूजा करवाई गई। पूजा के उपरांत करमजीत अनमोल ने माता रानी से अपने परिवार व प्रशंसकों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी अपने पसंदीदा कलाकार को देखकर खुशी जाहिर की। करमजीत अनमोल ने इस दौरान कहा कि मां चिंतपूर्णी के दरबार में आकर उन्हें आत्मिक शांति और ऊर्जा का अनुभव हुआ है।उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे माता रानी में अपनी आस्था बनाए रखें और सच्चे मन से की गई प्रार्थना जरूर स्वीकार होती है।