फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दूसरे दिन भी बंद रहा पंजाब रोडवेज नंगल डिपो

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, नंगल डिपो के साथ लगते सभी 6 डिपो को बंद कर किया जाएगा चक्का जाम
विज्ञापन

मारपीट की शिकायत पर मामला दर्ज न होने पर कर्मचारियों ने जताया रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। पंजाब रोडवेज नंगल डिपो के एक परिचालक के साथ गांव ढेर में हुई मारपीट के विरोध में कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रखी। हड़ताल पर गए कर्मचारी श्री आंनदपुर साहिब पुलिस पर मारपीट करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगा रहे हैं। दूसरी तरफ मारपीट के आरोपी पक्ष के लोगों ने परिचालक पर गांव की ही एक लड़की से अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। यूनियन नेता रामदयाल ने कहा कि दो दिन पहले पंजाब रोडवेज नंगल डिपो की बस रूपनगर से नंगल आ रही थी। गांव ढेर के निकट कुछ अज्ञात लोगों की ओर से बस के परिचालक को बस से उतार कथित तौर पर मारपीट की थी। इसकी शिकायत श्री आंनदपुर साहिब पुलिस थाना में दर्ज करवाई गई लेकिन पुलिस ने कोई मामला दर्ज नहीं किया। जबकि, इस मामले से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। कर्मचारी नेता राम दयाल ने साफ शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि अगर परिचालक से मारपीट के आरोपियों पर जल्द मामला दर्ज नहीं हुआ तो नंगल डिपो के साथ लगते सभी 6 डिपो को बंद कर चक्का जाम किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें