फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंजाब के शिक्षा मंत्री ने सुनी लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने रविवार को लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए अपने सरकारी आवास पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को हल करने के आदेश जारी किए। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की ओर से दसवीं कक्षा के वार्षिक परिणाम में मेरिट में स्थान पाने वाली छात्रा स्नेहा कपूर को विशेष तौर पर सम्मानित किया गया। इस दौरान भनुपली की सरपंच और अन्य सदस्यों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पार्टी का दामन थामने लोगों का स्वागत किया। कहा कि पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर ही लोग प्रतिदिन आप का दामन थाम रहे हैं। पार्टी में आने वाले सभी लोगों का पार्टी में पूरा मान सम्मान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें