फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंप ऑपरेटर और मल्टी टास्क वर्कर की तैनाती जल्द की जाए : महे

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। महर्षि वाल्मीकि गुरु रविदास यूथ एकता महासभा बंगाणा ब्लॉक अध्यक्ष नवदीप महे ने जल शक्ति विभाग में पंप ऑपरेटर और मल्टी टास्क वर्कर के परिणाम पर सवाल खड़े किए हैं। कहा कि जब जल शक्ति विभाग में मल्टी टास्क वर्कर और पंप ऑपरेटर के साक्षात्कार हो चुके हैं और राज्य के हर मंडल में इनकी तैनाती हो चुकी है तो कुटलैहड विस क्षेत्र में क्यों नहीं। तीन माह से इंतजार कर रहे युवाओं को क्यों नौकरी पर नहीं रखा जा रहा। युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है। आखिर किसके कहने पर युवाओं की जल शक्ति विभाग में ज्वाइनिंग नहीं हो रही है। यह जल शक्ति विभाग और सरकार स्पष्ट करे। कहा कि अगर कुटलैहड़ विस क्षेत्र के युवाओं की ओर से जल शक्ति विभाग में दिए गए इंटरव्यू पर ज्वाइनिंग नहीं होती है तो कुटलैहड़ में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें