फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल पूरी तरह सुरक्षित : राजीव

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऊना। जिला नियंत्रक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति ऊना राजीव शर्मा ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से दिए जा रहे चावल पूरी तरह सुरक्षित हैं। यह फोर्टिफाइड (पोषक तत्वों से युक्त) हैं। कुछ उपभोक्ताओं में प्लास्टिक चावल की अफवाह फैल रही है, जिसे उन्होंने पूरी तरह गलत बताया। उन्होंने कहा कि अलग दिखने वाले दाने प्लास्टिक नहीं, बल्कि फोर्टिफाइड राइस हैं, जिनमें एफएसएसएआई मानकों के अनुसार आयरन, फोलिक एसिड और विटामिन बी 12 मिलाए जाते हैं। यह उपभोक्ताओं में पोषक तत्वों की कमी दूर करने में सहायक हैं। जिला नियंत्रक ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आश्वस्त रहें कि उचित मूल्य दुकानों से मिलने वाला फोर्टिफाइड चावल सुरक्षित और लाभकारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें