उपमंडल अंब की पंचायत इन्दौरा में भूस्खलन से टूटा श्रीराम मंदिर की दीवार से सटा डंगा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। उपमंडल अंब की पंचायत अंदौरा में बीते दिनों लगातार भारी बारिश से श्रीराम मंदिर पर संकट खड़ा कर दिया है। अपर अंदौरा स्थित मंदिर की सुरक्षा के लिए बनाई गई दीवार भूस्खलन से आए मलबे के दबाव में टूट गई। दीवार टूटने से मंदिर और मंदिर परिसर में बने कमरे खतरे की जद में आ गए हैं। मंदिर परिसर के साथ अब भी भारी मलबा जमा है। स्थानीय ब्लॉक समिति सदस्य बलबीर धीमान ने बताया कि मंदिर में रोजाना श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। यदि दोबारा तेज बारिश हुई तो बड़ी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता। मंदिर के पुजारी सीता राम ने कहा कि दीवार टूटने के बाद मंदिर व कमरे लगातार खतरे में हैं। उन्होंने कहा कि रात को नींद भी चैन से नहीं आती। हमेशा भय बना रहता है कि कहीं कोई बड़ा हादसा न हो जाए। मंदिर के पुजारी सीताराम ने प्रशासन से जल्द से जल्द मलबा हटाने के लिए दानी लोगों से सहयोग की अपील की है।