फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिक्षण पद्धति और व्यक्तित्व विकास पर किया मार्गदर्शन

Tue, 14 Jul 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ूही (ऊना)। उपतहसील जोल के बसलेहड़ा गांव में एकल अभियान अंचल ऊना के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत सुबह के स्मरण सत्र से हुई। दिनभर कुल 10 प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए, इनमें हनुमान चालीसा, गायत्री मंत्र, योगाभ्यास, एकात्मता मंत्र सहित संस्कार आधारित गतिविधियों का अभ्यास करवाया गया। इसके साथ ही आचार्यों को शिक्षण पद्धति, व्यक्तित्व विकास, नैतिक शिक्षा एवं बाल मनोविज्ञान से जुड़े विषयों पर भी मार्गदर्शन दिया गया। एकल अभियान अंचल के प्रमुख रणबीर धीमान ने बताया कि 12 जुलाई को शुरू हुए इस प्रशिक्षण वर्ग में जिलेभर से लगभग 40 आचार्य भाग ले रहे हैं। शिविर 16 जुलाई तक जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें