फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: राष्ट्रीय कृषि कानून का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल (ऊना)। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर कुल हिंद किसान सभा की ओर से राष्ट्रीय कृषिकरण और मंडीकरण कानून की प्रतियों को आग के हवाले किया। कुल हिंद किसान सभा के जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह ढेर के नेतृत्व में एकत्रित हुए सभा के सदस्यों ने तहसील परिसर में केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सुरजीत सिंह ढेर ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए राष्ट्रीय कृषि मंडीकरण नीति का जमकर विरोध किया। किसान नेता ने कहा कि यह कानून नीति भी किसानों के विरोध में आए तीनों काले कानूनों की तरह ही है। इस मौके पर देवेंद्र कुमार नंगली, जसविंद्र सिंह भंगल, महिंद्र सिंह संगतपुरी, रामपाल, गुरनाम सिंह औलख, गुलजार सिंह, किशन सिंह अटारी, बख्तावर सिंह, सुशील कुमार, जसवीर सिंह, हरयाप सिंह, हरवंत सिंह, बजिंद्र सिंह, जगीर सिंह, प्रेम सिंह अटवाल, तिलक राज, बलबीर सिंह, वरिंद्र कुमार ढ़ेर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें