फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिला मुख्यालय में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 28 Sep 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना के रोटरी चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी व पुतला जलते हुए। संवाद
विज्ञापन
ऊना। लोकतंत्र और मताधिकार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष देशराज गौतम के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता सर्किट हाउस में एकत्रित हुए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जताया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सर्किट हाउस से डीसी कार्यालय तक आक्रोश रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला भी फूंका और उनके इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूचियों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। जिलाध्यक्ष देशराज गौतम ने दावा किया कि बड़ी संख्या में मतदाताओं को उनके मताधिकार से वंचित किया गया है। वैध मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर पीछे हटने वाली नहीं है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंपा और मामले में जांच तथा कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।पत्रकारों से बातचीत में देशराज गौतम ने आरोप लगाया कि लोकतंत्र की बुनियाद मताधिकार पर प्रहार किया गया है और करीब 13 करोड़ मतदाताओं को उनके अधिकार से वंचित करने का काम हुआ है। कांग्रेस की ओर से चुनावी प्रक्रिया में अनियमितताओं और मतदाता सूचियों में गड़बड़ी के आरोप पहले भी लगाए गए हैं। गौतम ने आरोप लगाया कि पार्टी प्रतिनिधियों संधू और जोशी की ओर से 14 बार लिखित शिकायतें और निवेदन दिए गए, लेकिन उनकी बात पर उचित कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि राजनीतिक दबाव में वैध मतदाताओं के नाम काटे गए और फर्जी वोट बनाए गए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने राष्ट्रपति के नाम डीसी के माध्यम से ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई लड़ेगी और जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें