विधायक ने कृष्णानगर में रखी 70 हजार लीटर के भंडारण टैंक की आधारशिला
संवाद न्यूज एजेंसी
जोल(ऊना)। चुनावों के समय जनता से किए गए वादों को क्रमवार पूरा किया जा रहा है। फिर चाहे वह पीने के पानी की समस्या हो या पहाड़ी क्षेत्रों में खेतों के लिए सिंचाई की सुविधा हो। यह बात सुदर्शन सिंह बबलू ने बुधवार को जोल के कृष्णानगर में पेयजल भंडारण टैंक की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करने के उपरांत जनसभा को संबोधित करते हुए कही।
विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने कहा कि चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से पेयजल समस्या को दूर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी के धार क्षेत्र में सिंचाई सुविधा के लिए 23 करोड़ की मंजूरी चैक डेमों के लिए मिल चुकी है। इस मौके पर टैंक के लिए भूमि दान करने वाले समाज सेवी शिव नंदन की भी विधायक ने सम्मानित किया। इस मौके पर ब्लाॅक कांग्रेस के अध्यक्ष डाॅ. रविंद्र कुमार, जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता होशियार सिंह जस्सल, सहायक अभियंता नीरज धीमान, कनिष्ठ अभियंता रमेश चंद जल शक्ति विभाग के कर्मचारी अर्शदीप हैप्पी चौधरी, राजिंद्र सिंह, दिनेश, साहिल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ज्ञान चंद, प्रधान सुखदेव सिंह व अन्य सदस्य मौजूद रहे।