फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूफी कव्वालों ने किया पीर को सजदा

Fri, 18 Mar 2016 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
कार्यक्रम पेश करते कव्वाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्थानीय नगर परिषद के वार्ड नौ में स्थित लखदाता पीरनिगाह मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी ज्येष्ठ बुधवार की रात्रि धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल, पंजाब तथा हरियाणा से सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालुओं ने पीर की मजार पर पहुंच कर लखदाता पीरनिगाह के बेटे मियां राणा के नाम की चौकी लगाई तथा पुरानी रिवायत के मुताबिक मंदिर के साथ लगते तालाब से मिट्टी खोदी। कार्यक्रम में पंजाब के मशहूर कव्वाल मस्त राणे शाह मोहाली, बैनीपाल सिस्टर्स, एमएस मान, शामा, सागर, शाह सिस्टर्स एवं सुखी ने कव्वालियां गाकर पीर को सजदा किया। पीरथान कमेटी ने श्रद्धालुओं के लिए विशाल लंगर का आयोजन किया। इस दौरान पीरथान कमेटी के प्रधान श्याम चकरा, सतीश राणा, मनोज कुमार, चेतन राणा, अमित राणा, सुमित कुमार, केहर सिंह, विवेक कुमार, दीपक भारद्वाज, शम्मी कुमार, दीपक कुमार, प्रवीण कुमार, राजेश कुमार तथा नरेश कुमार समेत कई अन्य लोगों ने सेवा कार्य किया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें