ऊना। राजकीय महाविद्यालय ऊना में सोमवार को सुबह 10 बजे स्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन (परिचय) कार्यक्रम बहुउद्देशीय हाल में किया जाएगा। प्राचार्य डॉक्टर मीता शर्मा ने बताया कि इस ओरिएंटेशन प्रोग्राम में बीए, बीकॉम, बीएससी प्रथम वर्ष के बच्चे ही भाग लेंगे। इसके साथ बच्चों को पूरे कैलेंडर ईयर में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। कॉलेज से संबंधित एनएसएस, एनसीसी, एबीसी आईडी, एग्जामिनेशन फार्म, रोवर एंड रेंजर्स और स्कॉलरशिप से संबंधित अनेक विषयों की जानकारियां बच्चों के साथ साझा की जाएंगी। इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में विभिन्न विषयों से संबंधित प्रो. जानकारियां देंगे। उन्होंने बताया कि इस प्रोग्राम में सभी बच्चों को आना जरूरी है, जिससे उन्हें भविष्य में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संवाद