फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्राध्यापकों ने काले बिल्ले लगाकर किया रोष प्रदर्शन

Thu, 09 Jul 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
अंब कॉलेज में गेट मीटिंग के दौरान उपस्थित प्राध्यापक संघ के सदस्य। स्रोत :प्राध्यापक संघ
विज्ञापन
अंब(ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब के प्राध्यापकों ने बुधवार को हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ के आह्वान पर गेट मीटिंग आयोजित कर सरकार के प्रति रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी प्राध्यापकों ने काले बिल्ले लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से रोष व्यक्त किया और अपनी लंबित पदोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग उठाई। महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और अधिक व्यापक बनाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर प्रदेशव्यापी विरोध कार्यक्रम के तहत महाविद्यालय के शिक्षक 11 जुलाई तक काले बिल्ले धारण कर अपना सांकेतिक विरोध जारी रखेंगे। सहायक प्राध्यापक डॉ. अरुण कुमार चौहान सहित अन्य शिक्षकों का कहना है कि लंबे समय से उनकी वैधानिक पदोन्नतियां लंबित पड़ी हैं, जबकि सरकार के अन्य विभागों में नियमित रूप से पदोन्नतियां की जा रही हैं। उनके साथ लगातार भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है, जिससे शिक्षक वर्ग में निराशा और असंतोष बढ़ता जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पदोन्नति केवल आर्थिक लाभ का विषय नहीं है, बल्कि यह शिक्षकों के सम्मान, मनोबल और कार्यक्षमता से भी जुड़ा हुआ है। गेट मीटिंग में प्राध्यापक वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि महाविद्यालय प्राध्यापकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका शीघ्र समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें