गगरेट (ऊना)। भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर गगरेट में परशुराम सभा के सौजन्य से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रीकृष्ण मंदिर मवा कहोला से शुरू हुई इस शोभायात्रा में सैंकड़ों सनातनी बंधुओं ने भाग लेकर शोभायात्रा को कामयाब बनाया। इस शोभायात्रा में आए सभी लोगों का गगरेट चौक में जोरदार स्वागत किया गया। वहीं, इस अवसर पर सभी सनातनी बंधुओं के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई। शोभायात्रा के दौरान गगरेट चौक में जोरदार जयकारों के जयघोष गूंजते रहे। इस अवसर पर परशुराम सभा के सभी पदाधिकारियों सहित नरेश शर्मा, मुनीश लखनपाल, संजय शर्मा, विवेक शर्मा, विपन शर्मा, विकास कालिया, विकास शंटू, अभिनव, तरसेम लाल, प्रिंस, हनीश आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।