फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: एचआरटीसी वर्कशॉप में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए प्रक्रिया शुरू

Wed, 18 Sep 2024 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
रामपुर में  एचआरटीसी की कार्यशाला।संवाद
विज्ञापन
स्टेशन स्थापित करने के लिए एचआरटीसी व विद्युत बोर्ड ने शुरू की डीपीआर बनाने की प्रक्रिया
विज्ञापन

चार्जिंग स्टेशन बनने से बिजली से चलने वाले वाहनों को किया जा सकेगा चार्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिले में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल पथ परिवहन ने एचआरटीसी वर्कशॉप में चार्जिंग स्टेशन बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस कार्य के लिए वर्कशॉप में स्थान चयनित कर इसके लिए डीपीआर बनाने के कार्य शुरू हो चुका है।
एक माह के भीतर इस प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया जाएगा। इससे आगामी समय में एचआरटीसी की तरफ से चलने वाली इलेक्टि्रक बसेें वर्कशॉप में चार्ज हो सकेंगी। सरकार जहां एक तरफ नई इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए प्रक्रिया चला रही है। दूसरी तरफ इन बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए भी काम शुरू हो गया है। एचआरटीसी ऊना ने पहले चरण में वर्कशॉप में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए काम भी शुरू कर दिया है। इस चार्जिंग स्टेशन के लिए अलग से बिजली का ट्रांसफार्मर भी स्थापित होगा। इसके लिए विद्युत बोर्ड की तरफ से अलग से लाइन भी पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन

स्टेशन में एक साथ चार बसें चार्ज करने की सुविधा भी रहेगी। इस स्टेशन को स्थापित करने के बाद आईएसबीटी ऊना में चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जाएगा, ताकि बस स्टैंड पर भी इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने की सुविधा मिल सके। बता दें कि जिला मुख्यालय के अलावा उपमंडल स्तर पर इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन शुरू करने के लिए अक्टूबर माह में स्थानों को चयनित किया जाएगा, ताकि इसे लेकर भी डीपीआर तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी जा सके।
विज्ञापन


कोट्स
एचआरटीसी वर्कशॉप में चार्जिंग स्टेशन शुरू करने के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। इसके अलावा बस स्टैंड व उपमंडल स्तर भी चार्जिंग स्टेशन लगाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं।
- ई. सुरेश धीमान, डीडीएम एचआरटीसी, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें