ऊना। आयुष विभाग की अंब में प्रस्तावित आयुर्वेदिक अस्पताल के निर्माण को लेकर प्रक्रिया दोबारा शुरू हो गई है। विभाग ने इसे लेकर नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है।
विभाग की तरफ से मंजूरी मिलते ही अन्य औपचारिकताओं को पूरा करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। बीते काफी समय से यह योजना अटकी पड़ी है। ऐसे में विभाग ने अपने स्तर पर फिर से दस बेड का अस्पताल स्थापित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। बता दें कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान इस अस्पताल के निर्माण के लिए अंब के समीप पक्का परोह में करीब तीन कनाल भूमि आयुष विभाग को सौंप दी गई है। इसके बाद से इसे धरातल पर उतारने के लिए कोई प्रयास नहीं किए गए। इस मामले का संज्ञान लेते हुए जिला आयुष अधिकारी ने नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। अंब में आयुर्वेदिक अस्पताल बनने से उपमंडल की जनता को काफी लाभ मिलेगा। यह क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी सौगात होगी।
कोट्स
अंब में आयुर्वेदिक अस्पताल को स्थापित करने के लिए नए सिरे से प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया। उम्मीद है कि जल्द अस्पताल के लिए बजट मंजूर होगा।
डॉ. किरण शर्मा, जिला आयुष अधिकारी, ऊना