फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रिया और पायल ने मेरिट सूची में पाया छठा और नौवां स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय महाविद्यालय दौलतपुर चौक की दो होनहार छात्राओं प्रिया और पायल ने बीए फाइनल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में स्थान हासिल कर क्षेत्र और संस्थान का नाम रोशन किया है। प्रिया पुत्री सोनू बाला एवं पिता दिलबाग सिंह, निवासी संसारपुर ौटैरेस ने 8.80 सीजीपीए के साथ पूरे प्रदेश में छठा स्थान प्राप्त किया है। जबकि पायल पुत्री कृष्णा कुमारी एवं मोहन लाल निवासी डंगोह खुर्द ने 8.74 सीजीपीए अर्जित कर 9वां स्थान प्राप्त किया है। दोनों छात्राएं अत्यंत साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से संबंध रखती हैं। प्रिया के पिता ड्राइवर हैं। जबकि पायल के पिता मजदूर और मां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय उन्होंने परम पिता परमेश्वर, माता-पिता और अपने शिक्षकों को दिया है। भविष्य की योजनाओं के तहत दोनों छात्राएं एमए इकोनॉमिक्स कर शिक्षा क्षेत्र में सहायक प्राध्यापक बनने का लक्ष्य रखती हैं। इस उपलब्धि के पीछे कॉलेज के सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. युद्धवीर सिंह पटियाल एवं शिक्षकों का विशेष मार्गदर्शन रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें