बस संचालकों में आपसी समझौते से सुलझा मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना शहर के समीप बुधवार सुबह एक निजी स्कूल बस और एचआरटीसी की बस के बीच टक्कर हो गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी को कोई चोट नहीं पहुंची है। घटना के बाद दोनों बसों के चालक और संचालक मौके पर पहुंचे और आपसी बातचीत के जरिए मामला सुलझा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि बस संचालकों में आपसी समझौता हो जाने के कारण मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। इस कारण किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। मामले की सूचना मिलने पर कुछ अभिभावक मौके पर पहुंचे। इस घटना को लेकर पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।