फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: निजी कंपनी ऊना में भरेगी रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के 6 पद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। निजी कंपनी की ओर से रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव (शाखा संबंध कार्यकारी) के छह पद नियमित आधार पर भरे जाएंगे। यह पद केवल पुरुष वर्ग में भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 23 दिसंबर को जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बीबीए, बीसीए और ग्रेजुएशन होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 30 वर्ष तक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि कंपनी ने बीबीए और ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थी को 4.12 लाख सीटीसी और एमबीए के लिए 4.41 लाख रुपये निर्धारित किए हैं। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्म तिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी लेकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 79861-13796 पर संपर्क किया जा सकता है। साक्षात्कार में आने-जाने का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें