फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ‎घनारी में टाइम टेबल को लेकर उलझे निजी बस ऑपरेटर

Tue, 17 Feb 2026 06:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
घनारी (ऊना)। गगरेट विधानसभा क्षेत्र की घनारी तहसील में सोमवार सुबह बस ऑपरेटर आपस में उलझ गए। जानकारी के अनुसार एक निजी बस घनारी बस स्टैंड पर रुकी, तभी अचानक दूसरी निजी बस उसके आगे आकर खड़ी हो गई। इसके बाद दोनों बस ऑपरेटरों के बीच टाइम-टेबल को लेकर तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। इस विवाद के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा और आने-जाने वाले लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सुबह के समय कार्यालय, स्कूल और अन्य कार्यों के लिए निकलने वाले लोगों को खासतौर पर परेशानी झेलनी पड़ी। दोनों बसों में सफर कर रहे यात्रियों को भी काफी देर तक इंतजार करना पड़ा, जिससे कई लोग अपने दफ्तर और कामकाज पर देर से पहुंचे। स्थानीय लोगों का कहना है कि निजी बस ऑपरेटरों के बीच टाइम-टेबल को लेकर इस तरह के विवाद पहले भी सामने आते रहे हैं लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने मांग की है कि प्रशासन इस मामले का संज्ञान लेकर निजी बसों के टाइम-टेबल को स्पष्ट और व्यवस्थित करे ताकि भविष्य में आम जनता को ऐसी परेशानियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें