फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नौ मार्च को प्राथमिक शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगों को लेकर आवाज उठाएंगे प्राथमिक शिक्षक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्णय के अनुसार हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग में एक निदेशालय के प्रस्ताव के विरोध में प्राथमिक शिक्षक 9 मार्च को रोष प्रदर्शन करेंगे। संघ के खंड प्रधान जगदेव सिंह जग्गी ने बताया कि यह रोष प्रदर्शन शांतिपूर्वक रहेगा और 2 बजे इसके संपन्न होने से पहले मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश को अपनी आवश्यक मांगों का ज्ञापन उपमंडल अधिकारी के माध्यम से सौंपा जाएगा। शिक्षा विभाग में एक निदेशालय के प्रस्ताव के विरोध में प्राथमिक शिक्षकों के रोष प्रदर्शन के बारे में शिक्षा खंड अंब के शिक्षकों ने इस संदर्भ में सूचना उपमंडल अधिकारी अंब को दे दी है। संघ ने सूचना पुलिस प्रशासन को भी दे दी है। संघ का कहना है कि सरकार नर्सरी से बारहवीं तक एक निदेशालय बनाने जा रही है। सरकार के इस फैसले से प्राथमिक शिक्षक और बच्चों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। वर्तमान में पहली से लेकर आठवीं तक एक निदेशालय है जिसमें भी कई प्रकार की कमियां हैं। अगर सरकार की ओर से एक निदेशालय बनाया जाता है तो यह सारा ढांचा तहस-नहस हो जाएगा। इस निदेशालय में कुल 15 कक्षाएं शामिल हो जाएंगी। प्राथमिक स्कूलों में पिछले 8 वर्षों से नर्सरी कक्षाएं चलाई जा रही है। हिमाचल प्रदेश में लगभग 70000 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। आज दिन तक सरकार की ओर से नर्सरी अध्यापकों की नियुक्ति नहीं की गई। प्राथमिक शिक्षक संघ अंब के प्रधान जगदेव सिंह जग्गी ने कहा कि उपरोक्त समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संघ की ओर से 9 मार्च को 11:00 से 2:00 बजे तक उपमंडल अधिकारी अंब कार्यालय के समक्ष रोष प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें खंड के सभी अध्यापक एसएमसी कमेटी के सदस्य और पाठशाला के अन्य कर्मचारी भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें