गुरु नानक देव प्रकाश पर्व की तैयारियां शुरू
किला बाबा साहिब सिंह बेदी में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 13 नवंबर से प्रभात फेरियां शुरू हो जाएंगी जबकि नगर कीर्तन का आयोजन 18 नवंबर को किया जाएगा। बाबा सुरिंद्र सिंह ने बताया कि गुरुनानक देव जी का जन्म दिवस 19 नवंबर को बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी के नेतृत्व में समूह साध संगत ने किला बाबा साहिब सिंह जी बेदी ऊना में श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है। 13 नवंबर से प्रभात फेरियां शरू हो जाएंगी जो पांच दिन नगर की परिक्रमा करेंगी। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को सुबह नौ बजे गुरुद्वारा बाबा बंदा सिंह बहादुर गांव हीरां थड़ा से भव्य नगर कीर्तन किया जाएगा जो हीरां थड़ा, धुग्गे, कुंगडत, ललड़ी, नंगल खुर्द, टाहलीवाल, संतोषगढ़, सनोली, पूना, सेक्टर दो नयां नंगल, मेहतपुर, देहलां, बहडाला से होता हुआ किला बाबा साहिब सिंह बेदी ऊना में होगा। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किला बाबा साहिब सिंह जी बेदी ऊना में होगा।