फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शारदीय नवरात्रों की तैयारी हुई मुकम्मल, सज गए मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
इन नौ दिन होगी मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा
विज्ञापन


कपड़ा, स्वर्णकार, मिठाई कारोबारियों में विशेष उत्साह
संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। शारदीय नवरात्रों की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है और नौ दिन तक मां भगवती जगदंबा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाएगी। नवरात्र के साथ ही जिला भर में राम नाटक का मंचन भी शुरू होगा।बाजार में भी रौनक लौट आई है, क्योंकि श्राद्ध पक्ष के दौरान कारोबार मंद रहता है। पूजा सामग्री, कपड़े, मिठाई और अन्य सामान बेचने वाले व्यापारी उत्साहित हैं। कपड़ा कारोबारी मनीष कुमार, संजीव सचदेवा और संजय भारद्वाज ने कहा कि नवरात्र के शुरू होते ही खरीदारी बढ़ेगी। धार्मिक स्थलों पर विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। रायपुर सहोडा स्थित भवानी महिला मंडल की अध्यक्ष शोभा रानी और पंडित नरेश कुमार ने बताया कि मां नैना देवी से अखंड ज्योति लाई जाएगी। नौ दिन तक दुर्गा सप्तशती पाठ और महाआरती होगी और प्रतिदिन 108 कन्याओं का पूजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें