फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नौवीं पातशाही गुरु तेग बहादुर की शहीदी शताब्दी को लेकर तैयारियां जोरों पर

विज्ञापन
विज्ञापन
होला मोहल्ला से भी कड़े इंतजाम रहेंगे, 10 हजार से अधिक पुलिस जवान रहेंगे तैनात : एडीजीपी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल(ऊना)। गुरु की नगरी श्री आनंदपुर साहिब में हिंद की चादर, नौवीं पातशाही श्री गुरु तेग बहादुर की 350वीं शहीदी शताब्दी को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 19 से 29 नवंबर तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा और ट्रैफिक प्रबंधन को लेकर पंजाब पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हैं।एडीजीपी अर्पित शुक्ला और रूपनगर पुलिस प्रमुख गुलनीत सिंह खुराना ने श्री आनंदपुर साहिब का दौरा कर अधिकारियों से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीजीपी शुक्ला ने बताया कि आयोजन में होला मोहल्ला से भी कड़े इंतजाम रहेंगे। पूरे क्षेत्र को 9 सेक्टरों में बांटकर 10 हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें