फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हर बुधवार और शुक्रवार गर्भवतियों को मिलेगा अल्ट्रासाउंड का लाभ

Sat, 03 Aug 2024 03:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। सिविल अस्पताल गगरेट में अरसे से ठप पड़ी अल्ट्रासाउंड सेवाएं एक बार फिर से चालू होंगी। यहां गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड सप्ताह में दो बार हो सकेगा।
विज्ञापन

यहां तैनात मेडिकल अफसर इंचार्ज डॉ. शिवा लखनपाल हर सप्ताह के बुधवार व शुक्रवार सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक गर्भवती महिलाओं का निशुल्क अल्ट्रासाउंड करेंगे। इससे न सिर्फ गर्भवती महिलाओं को निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर के चक्कर काटने से निजात मिलेगी, बल्कि उनके पैसे की भी बचत होगी। सिविल अस्पताल गगरेट में अरसे से अल्ट्रासाउंड मशीन तो पड़ी थी, लेकिन रेडियोलोजिस्ट की सुविधा न होने के चलते यह मशीन धूल फांक रही थी। हालांकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौलतपुर चौक में तैनात डाॅ. सुखविंदर सिंह को यहां अल्ट्रासाउंड मशीन को संचालित करने का जिम्मा दिया गया था, लेकिन वह भी सप्ताह में एक दिन ही इस अस्पताल को दे पाते थे। कार्य की व्यस्तता के कारण कई बार तो वह सप्ताह में एक बार भी नहीं आ पाते थे।
इसी बीच प्रदेश सरकार ने डाॅ. शिवा लखनपाल का यहां तबादला किया, जो अस्पताल के मेडिकल अफसर इंचार्ज भी हैं और उन्होंने अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन करने में भी महारत हासिल की है। ऐसे में अब डाॅ. शिवा लखनपाल काे अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन करने के लिए पंजीकरण किया जा चुका है। इससे पहले अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन होने के बावजूद गर्भवती महिलाओं को भी इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। शुक्रवार को डाॅ. शिवा लखनपाल ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा का विधिवत शुभारंभ भी कर दिया। पहले ही दिन उन्होंने कई गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड किए।
विज्ञापन

वहीं, खंड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. पंकज पराशर ने बताया कि सिविल अस्पताल गगरेट में डा. शिवा लखनपाल की सेवाओं का लाभ गर्भवती महिलाओं को मिलेगा। यहां सप्ताह में दो दिन बुधवार व शुक्रवार सुबह दस बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक गर्भवती महिलाएं अपना अल्ट्रासाउंड करवा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें