फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गबन मामले के आरोपी प्रधान को न्यायिक हिरासत में भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। दिलवां सहकारी सभा में गबन मामले के आरोपी प्रधान को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अंब थाना पुलिस ने आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद फिर से अंब अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। मामला दिलवां सोसायटी में हुए करीब 2.91 करोड़ रुपये के वित्तीय घोटाले से जुड़ा है। पुलिस ने गहन छानबीन के बाद मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। उस पर आरोप है कि सोसायटी के उपप्रधान पद पर रहते हुए उन्होंने नियमों को ताक पर रखकर धन का दुरुपयोग किया। पुलिस अधीक्षक ऊना अमित यादव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें