खैरा/भवारना/जालग (कांगड़ा)। विद्युत लाइनों और उपकरणों के रखरखाव और मरम्मत कार्य के चलते 33/11 केवी सबस्टेशन खैरा भौरा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 7 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से कार्य समाप्ति तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इसके तहत पाहड़ा, कोठी, मनियाड़ा, तप्पा, ठंडल, दत्तल, टिक्कर, अपर खैरा, खैरा कस्बा, लुहारखड़ कुठेड़ा, बोहरकड़ पपलाकड़, वाहे द पटट्, जैंद, भगूं, शिवनगर सहित अन्य गांवों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत उपमंडल भवारना के सहायक अभियंता मंयक शर्मा ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। संवाद