फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मुबारिकपुर स्कूल में कॉमर्स प्रवक्ता और टीजीटी मेडिकल के पद भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 3 वर्षों से कॉमर्स प्रवक्ता का पद चल रहा था रिक्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुबारिकपुर (ऊना)। पीएमश्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मुबारिकपुर में मंगलवार को कॉमर्स प्रवक्ता और टीजीटी मेडिकल का पद भर गया है। मनोज कुमार शर्मा ने स्कूल में कॉमर्स प्रवक्ता के रूप में ज्वाइंनिंग दी। स्कूल में पिछले 3 वर्षों से कॉमर्स प्रवक्ता का पद रिक्त चल रहा था। इससे छात्रों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। स्टाफ की ज्वाइंनिंग होने से छात्रों को सुविधा होगी। जबकि, टीजीटी (मेडिकल) के पद पर किरण बाला ने ज्वाइन किया। अब वह अपनी सेवाएं मुबारिकपुर स्कूल में प्रदान करेंगी। इस समय प्रधानाचार्य, स्कूल प्रबंधन समिति और अभिभावकों ने कॉमर्स प्रवक्ता और टीजीटी मेडिकल की ज्वाइंनिंग होने पर सरकार के प्रयासों की सराहना की और उनका धन्यवाद किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें