नंगल (ऊना)। राजकीय उच्च विद्यालय नानग्रां में शनिवार राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। शिक्षक सोहन सिंह चहल ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस से संबंधित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विद्यालय से शिक्षा ग्रहण कर रहे लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य चुनाव में नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाना और भारत में लोकतंत्र को मजबूत करना रहा। विद्यालय के प्रधान अध्यापक नरेश कुमार ने पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अव्वल स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बीएलओ अमरीक सिंह, राजेश कुमार मनन, कुलविंदर सिंह,अजय कुमार शर्मा, तिलक राज, इंद्रजीत कौर आदि मौजूद रहे। संवाद