फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उत्कृष्ट योगदान देने वाले डाक कर्मी सम्मानित

विज्ञापन
ऊना डाक मंडल प्रमुख भूपिंदर सिंह डाक कर्मी को सम्मानित करते हुए। आयोजक
विज्ञापन
ऊना डाक मंडल प्रमुख भूपिंदर सिंह ने नवाजे कर्मचारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज़ एजेंसी

मैहतपुर (ऊना)। डाक विभाग ऊना मंडल के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों को विभागीय योजनाओं को बढ़ावा देने और उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। बुधवार को मुख्य डाकघर में आयोजित सादे कार्यक्रम में ऊना डाक मंडल प्रमुख भूपिंदर सिंह ने विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डाक कर्मचारियों को प्रमाण पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया। सहायक अधीक्षक डाक सन्नी भारद्वाज और निरीक्षक डाक रजनीश शर्मा भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे। आईपीपीबी में गुरमीत सिंह, नरेंद्र कुमार और अनुपम शर्मा, बचत खातों के लिए नरेंद्र सिंह अनुपम तथा ज्योति, विनोद डडवाल, राजेश कुमार तथा पूजा शर्मा, आधार एनरोलमेंट में मीना और आकांक्षा को पुरस्कृत किया गया। एमएमयू में गुरदर्शन, सुकन्या समृद्धि अकाउंट में शक्ति लाल पोस्टमास्टर ऊना, हनीफ मुहम्मद एसपीएम अंब और सुनील कुमार उप डाकपाल मैहतपुर को सम्मानित किया गया। एसएसए में ही बीओ से शिव कुमार, सत्या देवी तथा श्वेता कुमारी को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें