दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय दौलतपुर चौक में मंगलवार को ग्रेट कांगड़ा अर्थक्वेक विषय पर आयोजित वीडियो निर्माण प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यकारी प्राचार्य डॉ. लीना शर्मा ने की। इस प्रतियोगिता में बीएड, बीसीए और बीबीए के कुल 23 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। विजेताओं को एक मौका एक उम्मीद एनजीओ द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। यह प्रतियोगिता चार अप्रैल को जिला अंतर एजेंसी समूह द्वारा आयोजित की गई थी, जो जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊना के अंतर्गत कार्य करता है। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. बलदेव मिश्रा और प्रो. राज कुमार द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में पूजा ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 1,100 रुपये का पुरस्कार जीता, अंशम को द्वितीय स्थान पर 700 और ज्योत्सना को तृतीय स्थान पर 500 का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर एक मौका, एक उम्मीद एनजीओ के अध्यक्ष मुकेश राणा भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में डॉ. लीना शर्मा, प्रो. बीके मिश्रा, डॉ. सुमिन्दर वर्मा, डॉ. मनोज, डॉ. रमन, डॉ निधि शर्मा, डॉ. रमन चौधरी ,प्रो. इंदु राणा, डॉ. शिवानी, डॉ. रंजीत कुमारी, प्रो. आंचल, प्रो राज कुमार और प्रो. इंदु बाला सहित अन्य प्राध्यापकगण भी मौजूद रहे। प्रो. जसवीर सिंह ने युवाओं की डिजिटल सामग्री निर्माण में भागीदारी की सराहना की।