चिंतपूर्णी में सीएससीए के गठन के दौरान चयनित सदस्य प्रधानाचार्य के साथ।संवाद
ऊना। राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी में केंद्रीय छात्र संघ का गठन किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अजय कुमार ने बताया कि बीए तृतीय वर्ष की छात्रा पूजा कुमारी को अध्यक्ष पद के लिए चुना। बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा अंकिता गुलेरिया को उपाध्यक्ष, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा अवंशिता सहित सचिव, बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा निहारिका भारद्वाज को सहसचिव पद की कमान सौंपी गई। कार्यक्रम में सभी संकाय के कक्षा प्रतिनिधियों व महाविद्यालय की अन्य गतिविधियों के प्रतिनिधियों को भी मनोनीत किया गया। इसके बाद कॉलेज के प्राचार्य ने नवगठित पदाधिकारियों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। महाविद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय की केंद्रीय छात्र संघ की संयोजिका डॉ रेखा गुप्ता, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. ज्योति शर्मा, डॉ. ऋचा शर्मा, आचार्य गोविंद शर्मा, नीलम शर्मा व महेश पराशर मौजूद रहे। संवाद