फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने भरे सैंपल

Sun, 22 Sep 2024 02:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मोजोवाल, बरारी और इंदिरा नगर में की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नंगल (ऊना)। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एक विशेष टीम ने विभाग के अधिशासी अभियंता युगल किशोर के नेतृत्व में जिला रूपनगर के श्री आंनदपुर साहिब सहित नंगल के गांव बरारी में स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, मोजोवाल ट्रीटमेंट प्लांट व सहित इंदिरा नगर में चल रहे सीवेरज ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया। इन ट्रीटमेंट प्लांटों से टीम पानी के सैंपल भी लिए। मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय प्रदूषण नियत्रण बोर्ड को जिला रूपनगर के कई ट्रीटमेेंट प्लांट की शिकायतें मिल रही थीं कि अधिकतर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट चलते नहीं अथवा ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। उन्ही शिकायतों के आधार पर यह विशेष टीम दिल्ली से दौरे पर पंहुची। इस बारे में टीम के प्रभारी युगल किशोर ने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। वहीं, नंगल नगर काउंसिल के जेई दलजीत सिंह से जानकारी मांगी तो उन्होंने कहा कि माननीय हाईकोर्ट की दिशा निर्देशों के तहत यह टीम जिला रूपनगर में आई थी। नंगल के तीनों सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों का दौरा कर इस टीम ने सैंपल भरे हैं। गौरतलब है कि बीबीएमबी के अधिकारियों की माने तो इंदिरा नंगल में चल रहे बीबीएमबी के ट्रीटमेंट से ट्रीट किए गए पानी को नंगल के पांच गांव जिसमें मेघपुर, निक्कूनंगल, हम्मेबाल, ढुकली व पट्टी सिंचाई के लिए पानी का प्रयोग करते हैं, जिसे लेकर शिकायतें मिल रही थीं। इस पर आगामी कार्रवाई बोर्ड के उच्च अधिकारियों की तरफ से की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें