दस लाख तीन हजार 8 सौ रुपये का राजस्व एकत्रित
संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना )। श्रावण अष्टमी मेला के दौरान बिगड़ैल वाहन चालकों को सबक सिखाने के लिए पुलिस ने चालान काट दंडित किया। इस बार राहत की बात यह रही कि मेले में कोई हादसा सामने नहीं आया। गगरेट पुलिस ने पिछले 10 दिनों में एक 2779 चालान काट कर 10 लाख 3 हजार 8 सौ रुपये जुर्माना वसूल किया। इस दौरान पुलिस ने 1214 वाहनों का चालान मौके पर वसूल किया और 1565 वाहनों के चालान कोर्ट को भेज दिए। माता चिंतपूर्णी के नवरात्र के दौरान पुलिस ने यातायात व्यवस्थित रखा और अवहेलना करने वाले वाहनों का चालान कर जुर्माना वसूल किया। ट्रैफिक इंचार्ज घनश्याम के नेतृत्व में यातायात पुलिस में बिन हेलमेट के 1036, ओवरपीड के 503, बिन इंश्योरेंस 35, ट्रिपल राइडिंग 92, बिना नंबर प्लेट और बिना हाई सिक्योरिटी प्लेट के 45, बिना बेल्ट के वाहन चलाने पर 215 चालान किए। इसके अलावा अन्य चालान भी किए गए। एएसपी संजीव भाटिया ने इसकी पुष्टि की है।