फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर एरिया में अवैध गतिविधियों पर पुलिस रखे नजर : जतिन लाल

Sat, 24 Feb 2024 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस जिला में बॉर्डर के साथ लगते दूसरे राज्यों के जिलों के साथ समन्वय स्थापित करे, ताकि अवैध गतिविधियाें पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

जिला ऊना में आदर्श आचार संहिता की अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों से नियुक्त किए गए नोडल अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त जतिन लाल ने की। बैठक में नोडल अधिकारियों को उनके दायित्व तथा आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपायुक्त ने समस्त अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपनी-अपनी ड्यूटी का कर्त्तव्य निष्टा के साथ निर्वहन करें। उपायुक्त ने कहा कि कानून व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग, बैंक से होने वाले कैश के लेन-देन के लिए एलडीएम, अवैध शराब पर निगरानी के लिए उपायुक्त आबकारी एवं कराधान, अवैध खनन की निगरानी के लिए माइनिंग अधिकारी, आरटीओ अपने संबंधित बैरियरों पर आने-जाने वाले वाहनों के साथ-साथ बॉर्डर एरिया तथा वन विभाग अपनी चेक पोस्टों पर निगरानी रखें।
इसके अतिरिक्त उन्होंने नारकोटिक्स को अवैध दवाइयों की सप्लाई के साथ-साथ नशे की होने वाली अवैध गतिविधियों पर भी नजर रखने के लिए पुलिस और आबकारी एवं कराधान विभाग के साथ आवश्यक तालमेल रखें। बैठक में एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एएसपी संजीव भाटिया, डीएफओ सुशील राणा, आरटीओ अशोक कुमार, उपायुक्त आबकारी एवं कराधान विनोद सिंह डोगरा, तहसीलदार निर्वाचन सुमन कपूर सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें