फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मैहतपुर में 14 जुआरियों के मामले में पुलिस ने चार लोगों के बयान किए दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुचित लेनदेन में सीआईए टीम के दो कांस्टेबल चल रहे निलंबित
विज्ञापन

निलंबित करने के बाद पुलिस लाइन में लाइन हाजिर है जवान
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। मैहतपुर में 14 जुआरियों की गिरफ्तारी से जुड़े अनुचित लेनदेन के मामले में सीआईए ऊना के दो कांस्टेबल नितिन (नंबर 454) और वीरेंद्र (नंबर 223) को निलंबित कर पुलिस लाइन में तैनात कर दिया गया था। मामले की जांच का जिम्मा एएसपी ऊना सुरेंद्र शर्मा को सौंपा गया है। पुलिस ने अब तक चार लोगों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं और आगे और खुलासों की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार 14 जून 2025 को सीआईए टीम ने एएसआई तरलोचन सिंह के नेतृत्व में मैहतपुर बाजार के टोल बैरियर के पास दीपक कुमार पुत्र लक्ष्मण दास (निवासी माधव नगर, नंगल, जिला रूपनगर) की दुकान पर छापेमारी की थी। तलाशी के दौरान दुकान के भीतर 14 लोग जुआ खेलते पाए गए, जिनमें एक ऊना जिले से और बाकी पंजाब से संबंधित थे। सीआईए इकाई में कुल 11 पुलिस जवान तैनात हैं, लेकिन अब तक सिर्फ दो कांस्टेबलों पर कार्रवाई हुई है। यह मामला न केवल पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना हुआ है, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी गर्माया हुआ है। भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जांच के आगामी चरणों में और भी अहम तथ्य सामने आने की संभावना है, जिससे यह मामला और अधिक पेचीदा और रोचक हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें