फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दौलतपुर चौक में दिनदहाड़े चोरी के मामले में पुलिस के हाथ खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 10 लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर गए थे चोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक के वार्ड-7 में बीते रविवार को दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना के सात दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच पाई है। इससे लोगों में दहशत का माहौल है। 27 अप्रैल दिन रविवार को ढोलवाह रोड पर स्थित मकान में घुसे चोर करीब दो लाख रुपये की नकदी के अलावा सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर भाग गए थे। मकान मालिक वरिंदर कुमार अपनी पत्नी को इलाज के लिए सुबह 11 बजे गगरेट ले गए। जब वे शाम पांच बजे लौटे तो घर का मुख्य दरवाजा टूटा हुआ मिला। अलमारियां टूटी हुई थीं। सारा सामान अस्त-व्यस्त था और नकदी व कीमती गहने गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे। इसके अलावा हर एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस ने जनता से आग्रह किया कि यदि किसी ने घटना के समय संदिग्ध गतिविधि देखी हो तो वह तुरंत सूचना दें ताकि चोरों को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें