फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिना हेलमेट चलने पर पुलिस ने की सख्ती, काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

थाना कलां (ऊना)। बंगाणा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने बुधवार और वीरवार को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान बिना हेलमेट दोपहिया चलाने वालों की जांच की गई और पहले उन्हें जागरूक किया गया। बार-बार समझाने के बावजूद नियम न मानने वालों के चालान काटे गए। अधिकारियों ने बताया कि बढ़ती दुर्घटनाओं के बीच हेलमेट जीवन रक्षा का सबसे आसान उपाय है, इसलिए इसका इस्तेमाल अनिवार्य है। अभियान के बाद बाजार और मुख्य सड़कों पर ज्यादातर चालक हेलमेट पहने दिखाई दिए। लोगों ने भी इस पहल की सराहना की। उप-अधीक्षक अजय ठाकुर ने जनता से यातायात नियमों का पालन करने और बिना हेलमेट वाहन न चलाने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें