फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: आईएसबीटी ऊना में शुरू हुआ पुलिस कंट्रोल रूम

Sat, 10 Aug 2024 05:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। आईएसबीटी ऊना में शुक्रवार को काफी समय से बंद पड़े पुलिस कंट्रोल रूम को दोबारा शुरू कर दिया गया है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान आईएसबीटी ऊना का संचालन कर रहे एमआरसी ग्रुप के प्रबंधक प्रवेश शर्मा ने बताया कि बीते काफी समय से पुलिस कंट्रोल रूम बंद पड़ा था। इसे लेकर पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह के समक्ष कंट्रोल रूम को दोबारा शुरू करने के लिए मांग उठाई गई थी। इस मांग पर मंजूरी देते हुए शुक्रवार को फिर से कंट्रोल रूम को शुरू कर दिया गया है। कंट्रोल रूम के शुरू होने से बस स्टैंड में होने वाली हर गतिविधि पर पुलिस की नजर रहेगी। इस मौके पर क्षेत्रीय प्रबंधक एचआरटीसी सुरेश धीमान व आईएसबीटी ऊना के अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि बस स्टैंड पर सुरक्षा के लिहाज से यहां पर पुलिस कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें