फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने प्रदेश के आपदा प्रभावितों का बांटा दुख : पठानिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऊना। भाजपा प्रदेश सह मीडिया संयोजक राज कुमार पठानिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल में बाढ़ और अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। इसके बाद 1500 करोड़ की सहायता, मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की अनुग्रह राशि देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन सेवा भाव से हर क्षेत्र में राहत पहुंचा रहा है और पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा स्वयं हिमाचल की चिंता कर रहे हैं। पठानिया ने सवाल उठाया कि प्रदेश सरकार बताए कि उसने कौन सा राहत पैकेज दिया, कितने लोग बेघर हुए और कितनों तक सहायता पहुंची। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व को हिमाचल की चिंता नहीं, वे केवल झूठी गारंटी व विदेश दौरों में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें