फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए पसीना बहा रहे खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। 15वीं सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन झांसी में किया जा रहा है। इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना में हॉकी के खिलाड़ियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसमें हॉकी खेल की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। 4 से 15 अप्रैल तक 15वीं सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप होगी। हिमाचल प्रदेश की टीम पहली अप्रैल को हिमाचल की ओर से सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का नेतृत्व करने के लिए रवाना होगी। वर्तमान में प्रशिक्षण कैंप में 25 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। इनमें से 18 खिलाड़ियों का सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए चयन होगा। कोच आशीष सेन के अनुसार हिमाचल प्रदेश हॉकी एसोसिएशन के बैनर तले कोचिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है और खिलाड़ी खूब पसीना बहा रहे हैं। कोचिंग कैंप में उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी का चयन सीनियर नेशनल हॉकी चैंपियनशिप के लिए होगा।संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें