फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जूनियर नेशनल हैमर बाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


थानाकलां (ऊना)। हैमर बाल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से मंगलवार को डुमखर में हिमाचल प्रदेश टीम के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किया गया। यह ट्रायल आगामी द्वितीय जूनियर नेशनल हैमर बॉल खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ, जो 17 से 20 नवंबर तक सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) में आयोजित की जाएगी। हिमाचल हैमर बाल एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव जगदीश सहोता ने बताया कि ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों की फिटनेस, खेल कौशल और टीम भावना के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में अक्षु कटोच, अर्नब सहोता, रियाज, अभय, अरुण दादोच, नकुल चंदेल, आदित्य ठाकुर, जतिन शर्मा, शुभम ठाकुर, मानव शर्मा, जसवीर, जशनदीप सिंह, मनदीप सिंह, वरुण, हर्षित ठाकुर और जतिन भारद्वाज शामिल हैं। जगदीश सहोता ने कहा कि चयनित खिलाड़ी हिमाचल का नाम रोशन करने के लिए आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें