फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: फाइनल मुकाबले में प्लाहटा विजेता, बंगाणा उपविजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
परोईयां कलां में वॉलीबाल टूर्नामेंट का समापन
विज्ञापन

खेलों से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास का होता है संचार : बैंस
संवाद न्यूज एजेंसी
थानाकलां (ऊना)। युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करने और प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से परोईयां कलां में आयोजित वॉलीबाल टूर्नामेंट का रविवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुनीष बैंस ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों की ओर अग्रसर होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन, नेतृत्व और आत्मविश्वास सिखाते हैं। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 15 टीमों ने भाग लिया। फाइनल में प्लाहटा की टीम ने बंगाणा को हराकर खिताब जीता। दर्शकों ने कड़े मुकाबले का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर सुमित पूरेवाल, संजीव कुमार, दिनेश, किशोरी लाल, संजय ढिल्लों, राजकुमार, सुनील जट्ट, सत्य, मनोज नरयाल समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीणों ने इस आयोजन को युवा सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय कदम बताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें